अखिल क्रान्तिकारी द्वारा जेन जी महोत्सव का आयोजन
काठमांडू, मंसिर २३ – अनेरास्ववियु (क्रान्तिकारी) जेन जी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है । कल २४ गते (बुधवार)से लेकर पुस ८ गते दो सप्ताह तक जेन जी महोत्सव आयोजन कर रही है
अखिल क्रान्तिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय सभा गृह भृकुटी मंडप में कल सुबह ११ बजे शुरु होने जा रहे महोत्सव का उद्घाटन नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड करेंगे । जेन जी महोत्सव आयोजन करने के उद्देश्य को लेकर अखिल क्रान्तिकारी के इन्चार्ज हिमाल शर्मा ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को उजागर करना, उनकी क्षमता और योग्यता का सम्मान करना है ।
शर्मा ने यह भी बताया कि पार्टी के भीतर जेन जी का उचित प्रतिनिधित्व कराने के विषय को लेकर भी विचार विमर्श किया जा रहा है । भाद्र २३ और २४ गते जेन जी विद्रोह के कारण केपी ओली नेतृत्व के गठबंधन सरकार गिरी थी ।

