Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत–नेपाल सहयोग पर मुलाक़ातें, भारत के अवर सचिव मुनु महावर की नेपाली नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट

 

काठमांडू, ९दिसम्बर ।भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के अतिरिक्त सचिव (उत्तरी क्षेत्र) श्री मुनु महावर ने नेपाल के प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

महावर ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान नेपाल सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाक़ात की।

मुलाकात में नेपाल में भारत के राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव , डीसीएम डॉ राकेश पांडेय तथा भारतिय दूतावास के प्रथम सचिव गीतांजलि ब्रैंडन के साथ कई अधिकारी भी शामिल थें ।

यह भी पढें   सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार 11 बिपन्न संथाल जोड़े का सामूहिक विवाह

इनसे हुई मुलाक़ात

  • वित्त, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री श्री रमेश्वर खनाल
  • ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई, शहरी विकास तथा भौतिक पूर्वाधार और यातायात मंत्री श्री कुलमान घिसिङ
  • गृह मंत्री श्री ओमप्रकाश अर्याल
  • उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति, क़ानून, न्याय तथा संसदीय मामिला और भूमि प्रबंधन, सहकारी तथा गरीबी निवारण मंत्री श्री अनिल कुमार सिन्हा
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जगदीश खरेल
  • विदेश सचिव श्री अमृत बहादुर राई

बैठकों में भारत–नेपाल साझेदारी की वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, अवसंरचना, व्यापार, कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को सकारात्मक बताया।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

भारतीय अतिरिक्त सचिव और नेपाली नेतृत्व के बीच हुई यह श्रृंखलाबद्ध मुलाक़ातें दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed