Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समानुपातिक चुनाव प्रणाली के लिए १०० दलों ने दिया आवेदन

 

काठमांडू, मंसिर २४ – समानुपातिक चुनाव प्रणाली के लिए १०० राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग में आवेदन दिया है ।
आगामी फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के लिए समानुपातिक में निवेदन देने के समय सीमा के भीतर ही इन राजनीतिक दलों ने आवेदन दिया है ।
आयोग ने जानकारी दी है कि – आयोग ने इसी मंसिर २१ से लेकर २३ गते तक समानुपातिक चुनाव प्रयोजन के लिए दल दर्ता करने की समय सीमा निर्धारण की थी । समय सीमा के भीतर ही एक सौ राजनीतिक दलों ने समानुपातिक चुनाव प्रणाली के लिए आवेदन दिया है ।
आवेदकों में वे राजनीतिक दल शामिल हैं जिन्होंने संयुक्त चुनाव चिन्ह अपनाया है तथा वे दल भी शामिल हैं जिन्होंने एकल चुनाव चिन्ह अपनाया है।
आयोग ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर आवश्यक अध्ययन कर इसी मंसिर २६ गते तक स्वीकृत कर दी जाएगी ।
आयोग द्वारा तय किए गए कार्यसूची अनुसार आगामी पुस १३ और १४ गते समानुपातिक की ओर से बंद सूची पेश करनी होगी । इसी सूची पर आवश्यक अध्ययन के पश्चात् आगामी माघ ४ गते प्रारम्भिक सूची प्रकाशित होगी । उक्त सूची पर विरोध और आवश्यक छानबीन कर आगामी माघ २० गते अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी ।
कूल २७५ सदस्यीय प्रतिनिधिसभा में १६५ सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली द्वारा निर्वाचित होंगे । वहीं ११० सदस्य समानुपातिक चुनाव प्रणाली द्वारा निर्वाचित होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *