Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने लॉन्च किया ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख डॉलर

 

एएनआई, वाशिंगटन।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (अमेरिकी समयानुसार) को व्हाइट हाउस में व्यापारिक नेताओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित “ट्रंप गोल्ड कार्ड” वीजा कार्यक्रम का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। कार्ड के लॉन्च की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह “कुछ हद तक ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन ग्रीन कार्ड की तुलना में इसके कई बड़े फायदे हैं।”

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च-मूल्य वाले निवेशकों को आकर्षित करना है
ट्रंप के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च-मूल्य वाले निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करना, अमेरिकी उद्योग के लिए अरबों डॉलर का राजस्व उत्पन्न करना और अमेरिकी व्यवसायों के लिए प्रतिभा प्रतिधारण को सुनिश्चित करना है, जबकि यह व्यापक आव्रजन प्रतिबंधों के विपरीत है।

यह भी पढें   सिद्धार्थ बैंक और दराज ने दशैं पर ‘10–10 दशैं धमाका’ ऑफर किया लॉन्च

‘गोल्ड कार्ड’ की वेबसाइट शुरू हो चुकी है
‘गोल्ड कार्ड’ की वेबसाइट शुरू हो चुकी है और व्हाइट हाउस अब नागरिकता प्राप्त करने के इस नए तरीके के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। ‘गोल्ड कार्ड’ विदेशी नागरिकों को अमेरिकी राजकोष में 1 मिलियन डॉलर का दान देकर स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने की अनुमति देता है।

सारा पैसा अमेरिकी सरकार के पास जाएगा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा कि मेरे और मेरे देश के लिए बेहद खुशी की बात है कि हमने अभी-अभी ट्रंप गोल्ड कार्ड लॉन्च किया है। वेबसाइट लगभग 30 मिनट में खुल जाएगी और सारा पैसा अमेरिकी सरकार के पास जाएगा… यह कुछ हद तक ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन ग्रीन कार्ड से कहीं ज़्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – उम्मीदवारों के खिलाफ दावे और विरोध की प्रक्रिया शुरू

उन्होंने आगे कहा कि कंपनियां किसी भी संस्थान में जाकर कार्ड खरीद सकेंगी और उस व्यक्ति को अमेरिका में रख सकेंगी… किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति को अपने देश में लाना एक तोहफा है, क्योंकि हमें लगता है कि कुछ ऐसे प्रतिभाशाली लोग होंगे जिन्हें अन्यथा यहां रहने की अनुमति नहीं मिलती। कॉलेज से स्नातक होने के बाद उन्हें भारत, चीन या फ्रांस वापस जाना पड़ता है… कंपनियां बहुत खुश होंगी।

ट्रंप बोले मुझे पता है कि एप्पल को खुशी होगी
साथ ही ट्रंप बोले मुझे पता है कि एप्पल भी बहुत खुशी होगी। टिम कुक ने मुझसे इस बारे में सबसे ज्यादा बात की है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या थी, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी… दूसरी बात यह है कि इससे हमें लगता है कि अरबों डॉलर अमेरिकी खजाने में जाएंगे… कई अरब डॉलर तक।”

यह भी पढें   ‘राष्ट्रीय रक्त सम्राट’ प्रेमसागर कर्माचार्य नें १ सय ८८वीं बार रक्तदान किया 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com