Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल ने केन्द्रीय सदस्यों को चुनाव केन्द्रित संगठनात्मक कार्यो में किया तैनात

 

काठमांडू, काठमांडू, मंसिर २५ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने अपने केन्द्रीय सदस्यों को चुनाव केन्द्रित संगठनात्मक कार्यो में तैनात किया है ।
प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय सभा सदस्य चुनाव की तैयारी को प्रभावकारी बनाने के उद्देश्य से सभी केन्द्रीय सदस्यों को चुनाव क्षेत्रों में चुनाव केन्द्रित कार्य करने के लिए तैनात कर दिया गया है । ये जानकारी प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
उनके अनुसार केन्द्रीय सदस्यों को प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में समन्वय समिति और बुथ समितियों का गठन कर सक्रिय रूप में परिचालन करने तथा जिन प्रदेशों, जिलाओं, पालिकाओं, वडा, टोल तथा गाँव में गठन होने से बाकी है वहाँ समिति शीघ्र गठन करने के साथ ही संगठन तथा संरचना निर्माण कार्य करने का पार्टी ने निर्देशन दिया है ।
इसी तरह केन्द्रीय नेता चुनावी प्रचार प्रसार, मतदाता सचेतना कार्यक्रम, आर्थिक व्यवस्थापन, स्वयंसेवक परिचालन तथा प्रशिक्षण के साथ ही कार्यो को योजनाबद्ध रुप में संचालन करने और चुनाव क्षेत्रों में आधारित कार्यक्रम और कार्ययोजना तैयार कर समय में कार्यान्वयन करने व्यवस्था करके प्रचार प्रसार, प्रशिक्षण तथा व्यवस्थापन को प्रभावकारी बनाने में भूमिका निभाएंगे ।
बस्नेत ने कहा है कि निर्वाचन क्षेत्र में तैनात केन्द्रीय सदस्यों को प्रत्येक क्षेत्र के मतदाता तथ्यांक संकलन, संगठन की स्थिति, प्रतिस्पर्धी दलों की अवस्थाओं समझकर, समेटकर नियमित रूप में रिपोर्टिंग करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के सफल होने की संभावना उच्च रहने वालों क्षेत्रों को पहचान कर वैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान, शक्ति परिचालन और रणनीति मूलक गतिविधि संचालन के लिए तथ्यांक संकलन और विश्लेषण के लिए नतीजामूखी काम करने को कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *