Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल– दूसरा क्वालिफायर विराटनगर और लुम्बिनी बीच

 

काठमांडू, काठमांडू, मंसिर २५ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के दूसरे क्वालिफायर में आज विराटनगर किंग्स और लुम्बिनी लायन्स बीच मुकाबला होने जा रहा है । आज का यह मुकाबला कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में अपराह्न ४ बजे से शुरु होगा ।
विराटनगर को पहले क्वालिफायर में सुदूरपश्चिम रोयल्स से ७७ रनों पराजित होना पड़ा था । इधर लुम्बिनी ने एलिमिनेटर में काठमांडू गोर्खाज विरुद्ध चार विकेट से जीत हासिल कर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश किया है ।
आज के खेल में जो टीम जीत हासिल करेगी, उस टीम को खिताब जीतने के लिए गत वर्ष के उपविजेता सुदूरपश्चिम रोयल्स से मुकाबला करना होगा ।
प्रतियोगिता में विराटनगर ने लीग चरण में दूसरा स्थान हासिल कर प्लेऑफ यात्रा तय की थी । इसी तरह लुम्बिनी ने चौथा स्थान प्राप्त कर प्लेऑफ तक पहुँचने का सफर तय किया है । प्रतियोगिता का फाइनल खेल मंसिर २७ गते खेला जाएगा ।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed