रुपये जलने की बात अफवाह है – आरजु राणा
काठमांडू, काठमांडू, मंसिर २५ – पूर्व विदेश मंत्री एवं नेपाली कांग्रेस की नेता डा. आरजु राणा देउवा ने दाबा किया है कि भाद्र २४ गते बूढानीलकण्ठ स्थित उनके घर में आगलगी के दौरान जो रुपये जलने की बात विभिन्न सामाजिक संजाल पर दिखाई गई वह गलत है । उन्होंने कहा है कि ये बिल्कुल गलत अफवाह फैलाई गई है ।
उनके विरुद्ध डाले गए मुद्दें में सर्वोच्च अदालत को लिखित जवाब पेश करते हुए उन्होंने दाबा किया है कि विभिन्न संचार माध्यम तथा सामाजिक संजाल में जो हल्ला फैलाया गया है वो पूरी तरह से गलत है ।
उन्होंने अपने लिखित जवाब में कहा है – मैं तथा मेरे पति नेपाली कांग्रेस के सभापति, पूर्व प्रधानमंत्री के निवास में रकम जलने का वीडियों विभिन्न टेलिविजन और सामाजिक संजाल द्वारा सार्वजनिक किया गया है । जो बिल्कुल झूठ है ।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य आरजू राणा देउबा के खिलाफ समय पर बैठक न बुलाने और सेना को तैनात करने के कारण जान–माल के नुकसान के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई थी।
इसका जवाब में पूर्व विदेश मंत्री राणा ने लिखा है कि ‘शांतिपूर्ण आन्दोलन में उछृङ्खल व्यक्तियों का एक हुजुम ने मेरे नीजी निवास में प्रवेश किया.और मुझपर भौतिक आक्रमण किया तथा मेरे निवास समेत को जलाया, हम घायल अवस्था में थे ।’ ऐसे में सुरक्षा परिषद् की बैठक नहीं बुला सकी ।

