एनपीएल का खिताब लुम्बिनी के नाम
काठमांडू, मंसिर २७ –एनपीएल के फाइनल खेल में आज लुम्बिनी लायन्स ने अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन कर दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया है । लुम्बिनी की यह ऐतिहासिक जीत हुई है । आज पहले खेलते हुए सुदूर पश्चिम ने अपने सभी विकेट खोकर ८५ रन बनाए और लुम्बिनी को खिताब जीतने के लिए ८६ रन का लक्ष्य दिया । जिसे लुम्बिनी ने ९ ओवर में ही बना लिए । लुम्बिनी ने तीन विकेट खोकर यह रन बनाया ।
शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर लुम्बिनी ने ८५ पर ही सुदूरपश्चिम को ऑल आउट कर दिया था । इसके बाद जब बल्लेबाजी के लिए टीम उतरी तो उसमें भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इसबार का एनपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया ।
इससे पहले सुदूरपश्चिम कम से कम रन बना सकें इसके लिए लुम्बिनी के कप्तान रोहितकुमार पौडेल लगातार तीन विकेट लिए । उनले १०.४, १०.५ और १०.६ वें ओवर में सुदूरपश्चिम के कप्तान दीपेन्द्रसिंह ऐरी, दीपक बोरा और पुनित मेहरा के विकेट लिए । ऐरी १३ रन बनाएर आउट हुए और दो अन्य डकआउट हुए ।


