लुम्बिनी ने किया शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन, ८५ पर समेटा सुदूरपश्चिम को
काठमांडू, मंसिर २७ –लुम्बिनी लायन्स के शानदार गेंदबाजी के आगे सुदूरपश्चिम ने घुटने टेक दिए । एनपीएल के दूसरे संस्करण के फाइनल में सुदूरपश्चिम रोयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया । लेकिन आज सुदूरपश्चिम की बल्लेबाजी पर भारी पड़ी लुम्बिनी की गेंदबाजी ।
सुदूरपश्चिम ने आज अपनी खराब शुरुआत की और अपने सभी विकेट खोकर १९.१ ओवर में ८५ रन ही बना पाई ।
कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में हो रहे आज के खेल में लुम्बिनी लायन्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया । लुम्बिनी के कप्तान रोहित पौडेल ने लगातार तीन विकेट लिए । एक समय में सुदूरपश्चिम के ६ विकेट खोने के बाद ११ ओवर में केवल ४४ रन ही बने थे ।


