Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले महाधिवेशन – केन्द्रीय सदस्य के रुप में कुछ नए चेहरे

 

काठमांडू, मंसिर २९ – नेकपा एमाले के जारी ११ वें महाधिवेशन से कुछ चर्चित नए चेहरे केन्द्रीय सदस्य के रुप में लाए जा रहे हैं । हलांकि कुछ दिन पहले तक इन चेहरों को लेकर कुछ संशय था लेकिन प्रतिनिधि मनोनयन में आने के बाद ये सभी चेहरे बहुत ज्यादा उत्साहित हैं ।
केन्द्रीय कमिटी में इन कर रही हैं एमाले की चर्चित युवा नेताओं में से एक सुनिता डङ्गोल । डङ्गोल अभी काठमांडू महानगर की उपमेयर है साथ ही डङ्गोल स्पष्ट वक्ता भी हैं । कल महाधिवेशन प्रतिनिधि मनोनयन में उनका नाम आने के बाद उनके लिए केन्द्रीय सदस्य होने का रास्ता खुल गया है ।
इसी तरह ललितपुर उपमहानगर की उपप्रमुख मञ्जली शाक्य बज्राचार्य भी केन्द्रीय सदस्य की सूची में आ गई हैं । मनोनयन में आने के बाद केन्द्रीय सदस्य के लिए रास्ता खुल गया है ।
इस बार एक और चेहरा जो केन्द्रीय सदस्य में आ रहे हैं और जिसकी ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं सुहाङ नेम्वाङ । १० वें महाधिवेशन से उपाध्यक्ष हुए सुवास के पुत्र सुहाङ २०८० में पिता के निधन के बाद इलाम २ से चुनाव जीतकर सांसद बने थे ।
इसी तरह एक और चर्चित व्यक्तित्व अब्दुस मियाँ भी केन्द्रीय सदस्य में आ रहे हैं । इसके अलावे बागलुङ एमाले के अध्यक्ष हिराबहादुर केसी भी इस बार केन्द्रीय सदस्य में आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *