Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती युवतियों/महिलाओं हेतु आयोजित 20 दिवसीय ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सम्पन्न

दिनांक-18/11/25 को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष-2025-26 के अन्तर्गत सीमावर्ती महिलाओं को सशक्त,आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उदेश्य से वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-हरीपुर (वाइब्रेंट विलेज) के युवतियों/महिलाओं हेतु आयोजित 20 दिवसीय ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सम्पन्न हुआ l समापन समारोह के दौरान श्री संजय रावत, द्वितीय कमान अधिकारी, 47वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने ब्यूटीशियन ट्रेनिंग प्राप्त किये समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य क़ी कामना की l उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री खेम राज, उप कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, श्री दिनकर त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, श्री राजन चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि, ग्राम-पंचयात सिकटा, श्री संजय कुमार उप सरपंच, ग्राम-पंचयात, सिकटा, श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह, सचिव, एन.जी. ओ., “सरेटा”, स्थानीय नागरिक एवं मीडियाकर्मी व प्रतिभागियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे l इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उक्त प्रशिक्षण हेतु एस.एस.बी. की सराहना की तथा धन्यवाद दिया साथ ही भविष्य में युवा-युवतियों /महिलाओं हेतु इस प्रकार के ट्रेनिंग आयोजित करने हेतु अपील भी की l

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जनवरी 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2082

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *