Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में आज सुबह का न्यूनतम तापक्रम ५.५ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, पुस ४ – काठमांडू में आज सुबह ५ः४५ बजे का न्यूनतम तापक्रम ५.५ डिग्री सेल्सियस है । मौसमविद् ने जानकारी दी है कि दोपहर में तापमान १८ से २० डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा । काठमांडू में कल सुबह ५ः४५ का न्यूनतम तापक्रम भी ५.५ डिग्री सेल्सियस ही था । आज सुबह काठमांडू में हल्की धुंध छाई हुई थी ।
पश्चिम तराई से लेकर जनकपुर तक आज कुहासा छाया हुआ था । सबसे ज्यादा कुहासा नेपालगंज में लगा हुआ है । “नेपालगंज में सुबह ५ः४५ में विजिविलिटी ५० मीटर है । भैरहवा में १०० और जनकपुर में ३०० मीटर विजिविलिटी है ।” मौसमविदें ने जानकारी दी है कि “पूर्वी नेपाल में कुहासा कुछ कम था ।”उनके अनुसार घूप आने के बाद मौसम साफ होगा ।
दोपहर लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही बाकी हिमाली भूभाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा । रात सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा । मौसमविद् के अनुसार लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश में पश्चिमी वायू का आंशिक प्रभाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com