केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 63वाँ स्थापना दिवस केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय राजदूतावास काठमांडू में हर्षोल्लास के साथ संपन्न
काठमांडू, 15 दिसंबर । केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 63वाँ स्थापना दिवस आज केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय राजदूतावास काठमांडू के प्रांगण में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। *भारतीय राजदूतावास काठमांडू के एचओसी-सह-विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष,मुख्य अतिथि श्री अविनाश कुमार सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह जी* ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात सरस्वती मां की वंदना से सम्पूर्ण वातावरण ज्ञान, संस्कार और संस्कृति से अनुप्राणित हो उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के *प्राचार्य श्री ए जेराल्ड* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती बिंदु रेजी मैथ्यू ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना (15 दिसम्बर 1963) के उद्देश्य, उपलब्धियों तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और शिक्षा के प्रसार में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक श्री अनूप चौधरी ने संगठन के उद्देश्यों को कविता के रूप में प्रस्तुत किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अविनाश कुमार सिंह जी ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन का सशक्त माध्यम भी हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, केन्द्रीय विद्यालय गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का सुंदर प्रतिबिंब देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालयों की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। *स्कूल कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य अतिथि के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय भारतीय राजदूतावास काठमांडू के सात शिक्षकों और कर्मचारियों को संगठन में 25 वर्षों से अधिक सेवाएं पूर्ण करने के लिए स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। इनमें प्राचार्य श्री ए जेराल्ड सहित श्री एच वैद्यनाथन, श्री के अनिल कुमार, श्री एन एस सनल कुमार, श्रीमती रेणुका श्रेष्ठा, श्री राज्योदया मैनाली और श्री दीपक बस्नेत शामिल रहे*।उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं। *अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती अश्मि तारा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक श्री एच वैद्यनाथन जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।*
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्द, अनुशासन और उत्सवधर्मिता का जीवंत उदाहरण रहा, जिसने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की गौरवशाली यात्रा और भविष्य के संकल्पों को सार्थक रूप से रेखांकित किया। *इस अवसर पर श्री कमल कांत गुप्ता,श्रीमती अल्फा रेजी, श्री सुशील कुमार, श्री शरत, श्रीकांत, श्री विजित, श्री डी पी दास, श्री सत्यव्रत शर्मा, श्री नरपत चौहान, श्री कुमार स्वामी, श्रीमती स्मृति, श्रीमती बिस्मी, श्रीमती रुचि भारद्वाज, श्री प्रकाश सापकोटा, श्री राजन निरौला, श्रीमती सुशीला कुइकेल और सुरेश सहित कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।*


