Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा ने शीर्ष तह के चार नेताओं को विचार विमर्श के लिए बुलाया

 

काठमांडू, पुस ४ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने शीर्ष तह के चार नेताओं को विचार विमर्श के लिए बुलाया है । शनिवार की सुबह ९ बजे बैठक बुलाई गई है । देउवा ने बैठक में उपसभापतिद्वय पूर्णबहादुर खड्का और धनराज गुरुङ, महामंत्रीद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा को बुलाया है । महाधिवेशन की कार्यतालिका, विधान मसौदा समिति के साथ ही अन्य विषयों को लेकर विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है ।
कांग्रेस इसी पुस २६ से लेकर २८ तक महाधिवेशन करने की कार्यतालिका है । कार्यतालिका व्यवहारिक नहीं होने को लेकर नेताओं ने चिंता व्यक्त की ये कार्यान्वयन नहीं भी हो सकता है । पुस १६ वडा अधिवशेन कर २६ गते केन्द्रीय महाधिवेशन करने की कार्यतालिका बनाई गई है । निर्वाचन और क्रियाशील सदस्यता छानबीन समिति गठन होने के बाद भी अभी तक विधान मसौदा समिति नहीं बन सकी है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *