Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने सामानुपातिक उम्मीदवार की प्रारम्भिक सूची में रखा राज्यलक्ष्मी गोल्छा का नाम

 

काठमांडू, पुस ४ – विराटनगर के पुराने व्यापारिक घराना गोल्छा अर्गनाइजेशन की सदस्य राज्यलक्ष्मी गोल्छा (राजलक्ष्मी) को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सामानुपातिक की ओर से संभावित उम्मीदवार की प्रारम्भिक सूची में शामिल किया गया है । इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने प्रसन्न होकर कहा कि निर्वाचित होने पर वह देश के विकास में योगदान देंगी।
रास्वपा से प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक उम्मीदवार बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए निवेदन देने वालों की प्रारम्भिक सूची में संविधान सभा सदस्य गोल्छा का नाम मधेशी कोटा में शामिल किया गया है । रास्वपा प्रारम्भिक सूची में आने वाले उम्मीदवारों के साथ पुस ५ गते विचार विमर्श करेगी ।
गोल्छा दूसरे संविधान सभा में नेकपा एमाले से समानुपातिक कोटा में सभासद् बनी थी । चंदा देने के नाम पर उन्हे पार्टी ने मधेशी कोटा में संविधान सभा सदस्य बनाया गया था इस बात को लेकर एमाले की काफी आलोचना हुई थी । बाद में एमाले के साथ उनके संबंध बिगड़ गए । एमाले के साथ सम्बध खराब होने के बाद राजलक्ष्मी विवेकशील साझा पार्टी से जुड़ी । विवेकशील साझा पार्टी ने कुछ ही दिन पहले रास्वपा के साथ एकता की थी ।
समानुपातिक उम्मीदवार के शर्ट लिस्ट में आने के बाद उन्होंने कहा कि वो सांसद निर्वाचित होकर देश के विकास में योगदान देंगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com