Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. भट्टराई करेंगे भारत के लिए प्रस्थान

 

काठमांडू, पुस ६ – पूर्व प्रधानमंत्री डा बाबुराम भट्टराई आज भारत के लिए प्रस्थान करने वाले हैं । सचिवालय ने जानकारी दी है कि वे पुस ९ गते को स्वदेश वापस लौट आएंगे ।
अपने भ्रमण के दौरान डा भट्टराई भारत के बौद्धिक, कूटनीतिक तथा शैक्षिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ महत्त्वपूर्ण भेटघाट और विचार विमर्श करेंगे । सचिवालय ने जानकारी दी है कि विशेष कर वे नेपाल–भारत संबंध, क्षेत्रीय सहकार्य ओर लोकतांत्रिक अभ्यास के समसामयिक विषयों पर अपने विचारों को रखेंगे । डा भट्टराई भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था आईआईटी मुम्बई में आयोजित हो रही टेकफेस्ट में भाग लेंगे, साथ ही ‘दक्षिण एशिया के लोकतांत्रिक भविष्यः युवा, प्रविधि और समावेशी लोकतन्त्र’ विषय में विशेष संबोधन करेंगे ।
इसके साथ ही डा भट्टराई नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में साउथ एशियन फोरम फॉर पिपुल्स इनिसिएटिव द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में भग लेंगे ।

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *