नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी
हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर । नेपाल को हिन्दू राष्ट्र पुनः स्थापित करने के लिए पूरे राष्ट्र में जनजागरण अभियान चलाना होगा। प्रत्येक हिन्दू परिवार से मिलकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। उपरोक्त बातें प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के अच्युत कृष्णा खेरल पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने हिन्दू स्वाभिमान जागरण अभियान के द्वारा शनिवार को वीरेन्द्र सभा गृह के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कही। आगे उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत हिन्दू राष्ट्र को धर्मनिरपेक्ष बनाकर विश्व के एक मात्र हिन्दू राष्ट्र को खत्म कर दिया गया। खरेल ने कहा कि विदेशी एनजीओ के द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य की आड़ में इसाई बनाया जा रहा है। वही लव जिहाद
के द्वारा हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाया जा रहा है।
बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या मुसलमान भी बड़ी संख्या में नेपाल में अबैध रूप से रह रहे हैं। जो नेपाल के डेमोग्राफी को चेंज कर रहे हैं। वही विशिष्ट अतिथि पूर्व पुलिस अतिरिक्त महानिरीक्षक कल्याण कुमार तिमसिना ने कहा की हमें जात-पात से उठकर हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए तैयार होना पड़ेगा। अगर समय पर हम सचेष्ट नहीं हुए तो हमारा हाल बंगाल की तरह हो जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भेष प्रसाद धमला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में सहसंयोजक केशव लाल सुवाल मंचासिन थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र साह , मुकेश कुमार , देवेंद्र गुप्ता , मेनुका भंडारी ,शिवरतन जोशी , महेश स्वर्णकार व्यवस्थापक अरविन्द ठाकुर सक्रिय दिखे । बीरेंद्र सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे जिसमें महिलाएं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।



