Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश ने आन्दोलन का बिगुल फुका, माधव नेपाल भागें, जनकपुर में २ दर्जन घायल

 

dimpleविनय कुमार, काठमांडू ,२० जुलाई| प्राप्त जानकारी अनुसार संविधान के मस्यौदा उपर सुझाव संकलन को लेकर देश भर मे व्यापक विरोध सुरु हो गया है । कितने जिलों मे आन्दोलन का बिगुल फुका जा चुका है । आज रौतहट के गौर मे मसौदा उपर सुझाव संकलन के क्रम मे हुए झडप को नियन्त्रण करने के लिए पुलिस ने ६ राउन्ड हवाइ फायर किया । पुलिस ने ६ सेल अश्रुं ग्यास भी प्रहार किया है । गौर नगरपालिका के सभा हल मे हुये कार्यक्रम मे स्थानियवासी प्रवेश के लिए माग करते हुए प्रदर्शन मे उतरने के बाद झडप का रुप ले लिया । लोकतन्त्र मे मसौदा उपर सुझाव देना सभी नागरिक का अधिकार है । लेकिन वर्तमान सरकार ने सिर्फ पार्टी के पदाधिकारीयों और कर्मचारी कों लेकर सुझाव संकलन सम्पन्न करने का प्रयाश किया है । यह सरकार की  बदनियतपूर्ण प्रयास दिख रहा है । सभा हल के अन्दर प्रवेश हो कर सदभावना के नेता अनिल झा ने बाहर सर्वसाधारण को रोके जाने पर आपत्ति जतायी थी । सदभावना नेतृ डिम्पल झा पर भी दुव्र्यवहार किए जाने का आरोप स्थानियवासी ने लगाया है । उस के बाद हल मे रहे पूर्व सभासद् बबन सिंह भी विरोध मे उतरने के बाद तनाव सुरु हुआ । पुलिस ने पूर्व सभासद सिंह को बल प्रयोग कर के सभा हल से बाहर निकाला था । नेपाल सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य श्री मन नारायण नें अध्यक्ष अनिल झा और नेतृ डिम्पल झा घायल होने की जानकारी दी है । गौर में भी सरकार अपनी विभेद निति के साथ प्रस्तुत होते नजर आ रही हैं । इसीतरह मधेसवादी दल द्वारा एमाले नेता माधव नेपाल पर कुर्सी प्रहार किया गया है । प्रदर्शनकारीयों ने आक्रोस में आकर एमाले वरिष्ठ नेता माधव नेपाल के बा १३ च १४९१ नम्बर की गाड़ी तथा दर्जन aniljha1.png1से ज्यादा गाड़ीयों मे तोडफोड किया गया है । एमाले नेता नेपाल उस जगह से भाग कर २ नम्बर क्षेत्र में चले गयें है । नेता नेपाल को पुलिसों ने घेरा डालकर सुरक्षा कर रहा है ।

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक में नारायणदत्त पौडेल नियुक्त

जनकपुर में व्यापक बिरोध, २ दर्जन प्रदर्शनकारी घायल

संविधान के प्रारम्भिक मस्यौदा उपर विरोध में उतरने के बाद जनकपुर की अवस्था भी तनावग्रस्त बन चुका है । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के आगे राजनीतिक दल के नेता और पुलिस बीच कड़ा झडप हुआ है । जिस में तकरीवन २५ प्रदर्शनकारी घायल हो चुका है । मस्यौदा उपर परामर्श के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बोलाया गया था । नेता और पुलिस के बिच हुई झड़प मे नेकपा–माओबादी के केन्द्रीय सदस्य रोशन जनकपुरी को पुलिस की लाठी चार्ज से शर फुट गया है । जनकपुर से हिमालिनी संवाददाता कैलास दास नें यह जानकारी दी है । झड़प में तमलोपा केन्द्रीय उपाध्यक्ष वृषेश चन्द्रलाल, सभासद डा. विजय सिंह, सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य लाल किशोर साह, धनुषा अध्यक्ष संजय सिंह, मानवअधिकार कर्मी विजय कर्ण और महिला नेतृ भी पुलिस की लाठी चार्ज से घायल हैं । धनुषा नगरपालिका के विभिन्न गांव–गांव से आन्दोलनकारी जुट रहें है । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के प्रमुख गेटपर प्रदर्शनकारीयों धर्ना दे रहा है । ताजा अपडेट के लिए हिमालिनी से जुडे रहियें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *