जनकपुर में महिला सहित दर्जनो घायल, दो को अवस्था गम्भीर, मसौदा सुझाव संकलन अवरुद्ध
कैलास दास,जनकपुर, श्रावण ४ गते । संविधान सभा सचिवालय द्वारा प्रारम्भिक मस्यौदा सुझाव संकलन को धनुषा में विरोध जताने पर प्रहरी द्वारा किया गया लाठी प्रहार में करीब दो दर्जन घायल हुये है तो दो की अवस्था गम्भीर है ।
सुझाव संकलन के लिए काँग्रेस के सभासद लिला कोइराला, प्रमीला देवी दास और मिनाक्षी झा धनुषा के क्षेत्र ४ में राय संकलन के लिए कार्य स्थल आने बाद मधेशवादी दल द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन में प्रहरी ने लाठी प्रहार किया था ।
घायल सभी का उपचार जनकपुर अञ्चल अस्पताल में हो रहा तो गम्भीर घायल सुशिल
कुमार कर्ण और योगेन्द्र राय को अञ्चल अस्पताल ने यहाँ से काठमाण्डौ के लिए रेफर कर दीया है । उसी प्रकार क्षेत्र नं. ५ के ठेरा कचुरी में भी प्रारम्भिक मस्यौदा सुझाव संकलन को बहिष्कार करने पर करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल हुये है । घायल सभी को निजी अस्पताल में उपचार हो रहा स्थानीयवासीयों ने जानकारी दी है ।
सुबह से ही जनकपुर क्षेत्र नं. ४ के जनकपुर वाणिज्य संघ को प्रहरी सुरक्षा घेरा में रखा गया था । करीब ११ बजे तक पत्रकार को भी भितर जाने से निषेध कर दिया गया था । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सभाकक्ष में मधेशी मोर्चा, मधेश अधिकार संघर्ष समिति और माओवादी का कार्यकर्ताओं ने प्रवेश का प्रयास करने पर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच जमकर झड्प हुआ है ।
जनकपुर में करीब दो बजे पश्चत् पूर्ण रुप से तनावग्रस्त है । प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच पत्थरबाजी चल रहा है तो प्रहरी ने आश्रु ग्यास प्रहार कर तितरवितर करने का प्रयास में है । जनकपुर के सडके पर पत्थरों की ढेर लगी है तो प्रहरी का आश्रु ग्यास से स्थानीवासी प्रभावित प्रभावित है । फिलहाल देखा जाए तो प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच दौडादौड चल रहा है ।
उसी प्रकार महोत्तरी में मस्यौदा संकलन के विरोध जताने पर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच झड्प हुआ है । वहाँ भी प्रहरी लाठी प्रहार से आधा दर्जन घायल हुआ है तो कुछ का अवस्था गम्भीर है ।

