मधेश प्रदेश में 6 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जनकपुरधाम ( ए. सं.) । मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण कुमार यादव की सिफारिश पर 6 मंत्रियों को गवर्नर डा.सुरेन्द्र लाभ ने बुधवार कोपद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नेपाली कांग्रेस के कोटे से शंकर चौधरी वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा श्याम प्रसाद पटेल को भूमि, व्यवस्था तथा सहकारिता मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनता समाजवादी पार्टी कोटे से राज कुमार गुप्ता को भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री तथा मनीष कुमार सुमन को श्रम तथा यातायात मंत्री बनाया गया है।
इसी तरह जनमत पार्टी के कोटे से बसंत महतो को खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री तथा माओवादी केन्द्र कोटे से फकीरा महतो को गृह, संचार तथा कानून मंत्री बनाया गया है।

