Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माइतीघर मंडला में जनमत पार्टी का नारा– “धोती और टोपी एक हैं !”

 

काठमांडू, १ जनवरी । जनमत पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने काठमांडू के मैतीघर मंडला में धोती पहनकर राष्ट्रीय पोशाक दिवस मनाया । इस अवसर पर उन्होंने “धोती और टोपी एक हैं” जैसे नारे भी लगाए ।
पार्टी के अनुसार, पहाड़ी समुदाय द्वारा मधेसी समुदाय के साथ किए गए दुव्र्यवहार के विरोध में अंग्रेजी नववर्ष के दिन धोती पहनकर राष्ट्रीय पोशाक दिवस मनाया गया । प्रदर्शन के दौरान उन्होंने धोती और टोपी दोनों के सम्मान की मांग करते हुए “तराई–पहाड़ एक हैं”, “धोती हमारा गर्व है” और “धोती मधेस की पहचान है” जैसे नारे लगाए थे ।
जनमत पार्टी ने धोती को मधेसी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा है कि मधेसियों के खिलाफ होने वाले भेदभाव और दुव्र्यवहार के विरोध में यह दिवस मनाया गया है । पार्टी ने इससे पहले ही देशभर के सभी जिलों में धोती दिवस मनाने के लिए परिपत्र जारी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *