Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में व्यापार करनेवाले व्यक्ति नेपाली कांग्रेस की समानुपातिक उम्मीदवार सिफारिश !

 

काठमांडू, १ जनवरी । नेपाली कांग्रेस सर्लाही ने भारत में रहकर व्यापार करने वाले एक व्यक्ति को पार्टी की ओर से समानुपातिक उम्मीदवार के रूप में सिफारिश की है । इस फैसले के विरोध में नेपाली कांग्रेस सर्लाही के कार्यवाहक सभापति डॉ. सरोज कुमार ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सानेपा, को पत्र लिखा है ।
डॉ. सरोज कुमार के अनुसार, कांग्रेस की ओर से सिफारिश किए गए मोहम्मद अंसार खÞाँ किसी भी पार्टी समिति से सिफारिश नहीं किए गए थे और न ही वे कभी पार्टी संगठन में सक्रिय रूप से दिखाई दिए हैं । सर्लाही कांग्रेस का कहना है कि मोहम्मद खÞाँ पिछले २०–२५ वर्षों से भारत के लुधियाना में व्यापार कर रहे हैं । ऐसे व्यक्ति को किस आधार और मापदंड पर नेपाली कांग्रेस ने समानुपातिक उम्मीदवार के रूप में सिफारिश किया, इस पर डॉ. सरोज कुमार ने गंभीर सवाल उठाए हैं ।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि पार्टी केंद्रीय समिति के इस फैसले से जिले में रहकर लंबे समय से संगठन विस्तार में योगदान दे रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है और पार्टी संगठन के भीतर निराशा व असंतोष की भावना पैदा हुई है । वर्तमान समय में जब पार्टी पर चारों ओर से हमले हो रहे हैं, ऐसे निर्णयों से संगठन को और अधिक नुकसान पहुंचने की चेतावनी भी दी गई है ।
साथ ही आरोप लगाया गया है कि पार्टी के लिए दिन–रात काम करने वाले, पार्टी के नाम पर अपना जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, और पहुंच, सत्ता व पैसे के आधार पर नाम सिफारिश किए गए हैं । सर्लाही कांग्रेस ने ऐसे नामों को तुरंत संशोधन करने और भविष्य में अवसरवादी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सिफारिश न करने का आग्रह किया है । इसके अलावा, जिले में रहकर लंबे समय से संगठन में योगदान दे रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर उम्मीदवार के रूप में सिफारिश करने की मांग भी पत्र के माध्यम से की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *