Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली को बयान के लिए बुलाया जाएगाः कार्की

 
गौरीबहादुर कार्की, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ जनवरी । जेनजी आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही जांचबूझ आयोग के अध्यक्ष गौरीबहादुर कार्की ने कहा है कि नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बयान के लिए बुलाया जाएगा । कार्की के अनुसार, उन्हें बयान के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है ।
गुरुवार को सिंहदरबार में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अध्यक्ष कार्की ने कहा, “हम उन्हें बुलाने की प्रक्रिया में हैं ।” जब पत्रकारों ने पूछा कि यदि बुलाने पर भी वे नहीं आए तो क्या किया जाएगा, इस पर कार्की ने कहा, “अगर वे नहीं आते हैं, तो आगे की बात आगे देखी जाएगी ।”
जांचबूझ आयोग पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ और बयान ले चुका है । हालांकि, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री ओली का बयान कैसे और कब होगा । ओली पहले ही जांचबूझ आयोग को अवैध बताते हुए बयान न देने की बात कह चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com