Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में मधेशी दलों ने सभासदों को भगाया, पकडी तौलिहवा और महाराजगञ्ज में भी मसौदा जलाया गया,

 

pakadi.png1दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, सावन ४ | नेपाल के संविधान २०७२ के मसौदे में सुझाव संकलन करने के क्रम में आज पकÞडी , तौलिहवा , महाराजगञ्ज आदि जगहों में मधेशी द ल के कार्यकर्ताओं ने मसौदे को फाड़कर जलाया है । पकड़ी में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की अगुवाई में कार्यक्रम का विरोध करते हुए मसौदा जलाया गया । सुझाव संकलन कार्यक्रम में तमलोपा के मधुसुदन चौधरी , संघीय समाजवादी फोरम के शहसराम यादव , दलित जनजाति पार्टी के अब्दूल रसिद खाँ लगायत ने नाराबाजी करते हुए और विरोध जताते हुए मसौदे को जलाया । मसौदा जलाने के क्रम में प्रहरी के साथ हुए झड़प में मधेशवादी दल के छ कार्यकर्ता घायल हुए हैं । वहाँ सुझाव संकलन के लिए सभासद अतहर कमाल और दोण प्रसाद उपाध्याय मौजुद थे । अपंग व्यक्तियों ने भी मसौदे का विरोध यह कहते हुए किया कि उसमें उनके अधिकार को सुरक्षित नहीं किया गया है । उन्होंने भी मसुौदे को जलाया । इनकी अगुवाई वसन्ती चौधरी ने की थी । उनकी मांग थी कि संविधान अपंग मैत्री होना चाहिए ।

यह भी पढें   उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरीकुमारी यादव ने दिया इस्तीफा

 

 

 

मधेशबादी दलों ने सुझाव संकलन करने गए सभासदों को भगाया, सभासद आचार्य भागमभाग ।

kapilvastu-nagarpalika-2.pnदिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, सावन ४ | संविधान मसौदे पर सुझाव संकलन के लिए कपिलवस्तु के जानकी उच्च मा वि महाराजगंज में पहुँचे क्षेत्र नं. ४ के सभासद सुरेन्द्र आचार्य को मधेशी दलों के विरोध के बाद प्रहरी सुरक्षा के बीच सभासद आचार्य को वहाँ से भागना पड़ा । सुझाव संकलन स्थल में पहले से बड़ी संख्या में जमा हुए मधेशवादी दल के नेता ने सभासद आचार्य के विरुद्ध नाराबाजी शुरु कर दी थी । सुरक्षाकर्मी ने प्रदर्शनकारी को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकना चाहा जिसकी वजह से माहौल तनावग्रस्त हो गया और सभासद के विरुद्ध में नारे लगाए जाने लगे । चार दलों के मुर्दावाद के नारों से वातावरण गूँज उठा ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

मधेशबादी दल के प्रदर्शन और आक्रमण के कारण सभासद को जान बचाने के लिए भागना पड़ा । मसौदे में मधेशियों को दूसरे दर्जे के नागरिक के रुप में रखा गया है, नामांकन और सीमांकन के बिना संविधान मान्य नहीं है आदि बातों के कारण मधेशवादी दल विरोध कर रहे थे । कार्यक्रम स्थगन के बाद जानकी उच्च मावि के आगे सड़क में कोणसभा में परिणत होकर नाराबाजी करते हुए संविधान के प्रारम्भिक मसौदे के साथ सुरेन्द्र आचार्य का पुतला भी दहन किया गया । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के जिला अध्यक्ष सतिशचन्द्र गुप्ता, सदभावना पार्टी के समानुपातिक सभासद नरसिह चौधरी, केन्द्रिय सदस्य रविदत्त मिश्र, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के समानुपातिक सभासद अकवाल अहमद शाह, तराई मधेश सद्भावना पार्टी के इतफाक मुसलमान लगायत हजार से भी ज्यादा मधेशबादी नेताओं तथा kapilvastu-nagarpalika.png2कार्यकर्ताओं ने मसौदा गलत है कहते हुए मसौदे को जलाया था । दो चार लोगों से अधिक किसी ने सुझाव संकलन में भाग नहीं लिया ऐसा कहा जा रहा है । मंगलबार जिला के क्षेत्र नं. ५ अन्तर्गत बहादुरगञ्ज में संविधान के मसौदे पर सुझाव संकलन कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com