वेनेजुएला अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरेल तेल बेचने के लिए राजी : ट्रंप
अमेरिकी वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ी घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला, अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरेल तेल बेचने के लिए राजी हो गया है। अमेरिका बाजार के मूल्यों के हिसाब से ये तेल खरीदेगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “मैंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से इस योजना पर काम करने के लिए कहा है। स्टोरेज शिप की मदद से तेल को अमेरिका लाया जाएगा और भंडारन में जमा किया जाएगा।”




