बांग्लादेश : ओपिनियन पोल के अनुसार बीएनपी पार्टी सबसे आगे
बांग्लादेश में जो हालात चल रहे हैं, उसके बीच चुनाव का ऐलान होना ऐसा कदम था, जिस पर पूरे साउथ एशिया के विश्लेषकों की नजर थी. हालांकि अभी चुनाव 12 फरवरी को होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही ओपिनियन पोल बता रहे हैं कि इस देश की राजनीति एक निर्णायक मोड़ पर है. बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में जो पार्टी सबसे आगे दिख रही है, वो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानि बीएनपी है. इस पार्टी को फिलहाल खालिदा जिया के निधन के बाद उनके बेटे तारिक रहमान संभाल रहे हैं.
आगामी आम चुनाव से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है और इसका असर भी होता हुआ दिख रहा है. राष्ट्रीय चुनावों को लेकर बांग्लादेश के ‘एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट’ की ओर से किए गए हालिया ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं. सर्वे के मुताबिक खालिदा दिया की पार्टी बीएनपी बनाने वाली है. 70 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया है.


