Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़क दुर्घटना में तीन भारतीयो की मृत्यु। परिवार वाले को तीन दिन के बाद मिली जानकारी।

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर।नए साल पर नेपाल दर्शन गए बिहार के तीन युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में बेगूसराय के दो और पटना जिले के एक व्यक्ति शामिल हैं। तीनों 4 जनवरी की रात काठमांडू से वीरगंज जाते समय हादसे का शिकार हुए, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी तीन दिन बाद मंगलवार को मिली।
मृतकों की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर करारी निवासी बिट्टू कुमार (40), बड़ी बलिया निवासी अरविंद कुमार (50) और पटना जिले के बाढ़ निवासी रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन (45) के रूप में हुई है। तीनों बचपन के दोस्त थे और 2 जनवरी को काठमांडू रवाना हुए थे। 3 जनवरी को पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद 4 जनवरी की रात आखिरी बार परिवार से बात हुई थी।
जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो काठमांडू-वीरगंज मार्ग पर भीमफेदी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं।

यह भी पढें   हर्क साम्पाङ ने दिया इस्तीफा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *