Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में डुडुवा गाँवपालिका स्वास्थ्य में उत्कृष्ट 

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में डुडुवा गाँवपालिका ने स्वास्थ्य सेवा अन्र्तगत की कार्य सम्पादन में उत्कृष्ट हुआ है । आर्थिक वर्ष २०८१÷०८२ में स्वास्थ्य सूचकों के आधार में प्राप्त कुल ७९.३६ अंक के साथ डुडुवा गाँवपालिका सर्वोत्कृष्ट हुआ है ।

प्रथम हुआ डुडुवा गाँवपालिका को लुम्बिनी प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री खेमबहादुर सारु, स्वास्थ्य सचिव दुर्गा लक्ष्मी श्रेष्ठ, स्वास्थ्य निर्देशनालय के निर्देशक रोशन चौधरी, स्वास्थ्य कार्यालय बाँके जिला के प्रमुख सुनिता पौडेल ने उत्कृष्ट प्रमाण–पत्र की साथ सम्मान किया  । डुडुवा गाँवपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख सीताराम चौधरी को दोसल्ला ओढाकर सम्मान किया गया । 

स्वास्थ्य कार्यालय बाँके ने नेपालगन्जमा आयोजन किया ‘स्वास्थ्य सेवा तथा कार्यक्रम की प्रथम चौमासिक अवधि की समिक्षा तथा कार्ययोजना गोष्ठी’ में उत्कृष्ट पालिकाओं को सम्मान किया गया ।

यह भी पढें   नेपाली बाज़ार में लॉन्च हुई टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV 'सिएरा EV', नाडा ऑटो शो 2026 में प्री-बुकिंग शुरू

स्वास्थ्य सेवा तथा कार्यक्रमों के आधार में डुडुवा गाँवपालिका सब से अधिक अंक लाकर सर्बोत्कृष्ट हुआ स्वास्थ्य कार्यालय बाँके के फोकल पर्सन नरेशबाबु श्रेष्ठ ने जानकारी दी । उन के अनुसार मूल्याँकन के क्रम में पालिका ने स्वास्थ्य सेवा अन्र्तगत विभिन्न सूचक के आधार में उत्कृष्ट दिखाई पडी है बताया । 

डुडुवा गाँवपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार चौधरी के अनुसार बाँके जिला में डुडुवा गाँवपालिका ने विगत के वर्ष से ही स्वास्थ्य क्षेत्र को सब से पहले प्राथमिकता में राखकर उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करते आई है उसी से स्वास्थ्य सेवा में सुधार आया है और मरीजों को सेवा लेने में सहज हुआ है ।  

यह भी पढें   साम्प्रदायिक हिंसा रोकने में कहाँ चुक रही है सरकार ?: डॉ.श्वेता दीप्ति

डुडुवा गाँवपालिका ने विगत के वर्ष से ही स्वास्थ्य सेवा को सब से पहले  प्राथमिकता में रखकर घर– घर में स्वास्थ्य सेवा अभियान संचालन करते आई है । अभी पालिका के चार स्थान में निःशुल्क प्रयोगशाला, जेष्ठ नागरिक गाँवपालिका अध्यक्ष कार्यक्रम, दो एम्बुलेन्स की व्यवस्था, सभी स्थान में सुविधा सम्पन्न आधारभूत सेवा, दूर  तथा सेवा से बञ्चितीकरण में पडी गाँवों में थप स्वास्थ्य ईकाइ की स्थापना, सामुदायिक आँख उपचार केन्द्र, नेपाल सरकार ने उपलब्ध कराई औषधी बाहेक थप मधुमेह, प्रेसर, तथा जटिल रोग की उपचार के लिये निःशुल्क औषधी की व्यवस्था, गाँवघर क्लिनिक, सुई , प्रसुती सेवा और स्वास्थ्य समस्या आते ही घर में ही स्वास्थ्यकर्मीद्धारा सेवा प्रदान जैसी  कार्यक्रम करते आ रही है डुडुवा गाँवपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार चौधरी ने जानकारी दी । 

यह भी पढें   नेपाल की विनाशकारी बाढ़: मृतकों की संख्या 469 पहुँची, 977 लोग अब भी लापता

उन्हों ने कहा विपन्न नागरिक को आँख उपचार तथा शल्यक्रिया में सहयोग, नागरिक आरोग्य केन्द्र, हिरिमिनिया, कम्दी और बनकट्टी में घुम्ती के रुप में गर्भवती महिला को भिडियो एक्स–रे आर बेताहनी में दैनिक सेवा संचालन, पाँच शैयया की आधारभूत अस्पताल संचालन करने की तैयारी भी किया गया है । 

इसी तरह दूसरी स्थान में ७५.२१ अंक के साथ जानकी गाँवपालिका और ७५.२१ अंक के साथ खजुरा गाँवपालिका ७१.९७ अंक पाकर तीसरे स्थान में रहें हैं । 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com