पूर्व मंत्री होमनाथ दाहाल का निधन
काठमांडू, पुस २६ – नेपाल के प्रजातांत्रिक आन्दोलन के योद्धा तथा नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्वसभापति होमनाथ दाहाल का निधन हो गया है ।
पिछले कुछ समय से वो घुटने की समस्या के कारण अस्वस्थ थे और मैतीदेवी स्थित अपने घर पर ही इलाज करवा रहे थे । इलाज के ही क्रम में ८४ वर्षीय पूर्वकृषि, सहकारी तथा गरिबी निवारण मंत्री दाहाल का कल रात हृदयाघात होने से वीर अस्पताल में निधन हो गया । यह जानकारी उनके पारिवारिक स्रोत द्वारा दी गई है ।
ओखलढुंगा जिला के तत्कालीन बरुणेश्वर गाँवपालिका में जन्मे दाहाल नेपाली कांग्रेस के मुखपत्र राष्ट्रपुकार साप्ताहिक के सम्पादक थे । उन्होंने नेपाली कांग्रेस ओखलढुंगा जिला सदस्य तथा तत्कालीन नेपाली कांग्रेस (प्रजातान्त्रिक) के केन्द्रीय सदस्य की भी जिम्मेदारी संभाली थी ।
उनके पार्थिव शरीर का आज ही पशुपति आर्यघाट में दाहसंस्कार किया जाएगा ।



