Mon. Feb 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा । विराटनगर के तीनपैनी स्थित स्वर संगम संगीतालय परिसर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुरुवात बाबा विद्यापति के फोटो पर पुष्प अर्पित और गोसाउनिक और भगवती गीत से हुआ । कार्यक्रम का आयोजन मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग और स्वर संगम संगीतनालय के संयुक्त बैनर किया गया । इस अवसर पर मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल मोरंग के अध्यक्ष मनोज मिश्र , स्वर संगम संगीतनालय के अध्यक्ष कुशेश्वर राई आगंतक अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि साहित्यकार तथा कवि अयोध्यानाथ चौधरी थे । मुख्य अतिथि ने अपनी कई रचना का विमोचन किया । कार्यक्रम में कवि साहित्यकार अयोध्यानाथ चौधरी , मधु पोखरेल को सम्मानित किया गायब। इस अवसर पर मैथिली अभियानी रामरिझन यादव , भगवान झा , पंकज वर्मा , कवि साहित्यकार देवी पंथी , शिव नारायण सिंघल , डोमी कामत , गायिका विद्या मिश्रा , माही अटल , पूजा खबास , बैजनाथ यादव , अप्पन विराटगढ़ परोपकार समाज के अध्यक्ष वसुंधरा झा के अलावा प्रकाश नारायण झा , बिपिन झा , श्याम बास्कोटा ,निर्मल दुग्गड , मिथिलेश ठाकुर , प्रकाश प्रेमी ,राजेश्वर झा , सूरज मिश्रा , अभिराज मिश्रा , संतोष झा , रामजी झा , अरुण ठाकुर , श्याम पौडेल , राजेश झा , प्रीति झा , रोजी झा , रूपा झा , पिंकी झा , अनीता मिश्रा , कविता झा , रीना झा , सुनीता झा , विभा मिश्रा , सुजाता राई , बाल कलाकार अक्षत झा सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर संगीतालय के कलाकार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दे लोगो को मंत्रमुग्ध किया । फुलडाली के संचालक प्रेम झा कवि कोकिल विद्यापति के जीवनी पर प्रकाश डाला । संचालन लक्ष्मीरमन झा कर रहे थे । इस मौके पर मैथिली नेपाली के विद्वानों ने अपने विचार रखे साथ ही बाबा विद्यापति को याद कर उनके कृतियों का वाचन किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *