Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष महाधिवेशन उद्घाटन सत्र का सभापतित्व काठमांडू के जिला सभापति सबुज बानियाँ करेंगे

 

काठमांडू, पुस २७ – नेपाली कांग्रेस का दूसरा विशेष महाधिवेशन आज (रविवार) से शुरू हो रहा है । काठमांडू के भृकुटी मंडप में विशेष महाधिवेशन का उद्घाटन समारोह दोपहर १ बजे होगा । इससे पहले काठमांडू के विभिन्न पाँच स्थानों से जुलूस । सुन्धारा, रत्नपार्क, शंकरदेव कैंपस, कमलपोखरी और कुपंडोल से शुरु होकर जुलूस भृकुटी मंडप तक पहुँचेंगे ।
विशेष महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र का सभापतित्व काठमांडू के जिला सभापति सबुज बानियाँ करेंगे । २०१४ साल में मोरङ में हुए पहले विशेष महाधिवेशन के उद्घाटन का सभापतित्व उस समय के मोरङ सभापति के हैसियत ने गिरिजा प्रसाद कोइराला ने की थी । उसी अनुसार भृकुटी मंडप के विशेष महाधिवेशन उद्घाटन काठमांडू के सभापति का करना तय हुआ है ।
विशेष महाधिवेशन का उद्घाटन महामंत्रीद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा कर सकते हैं । आयोजक ने सभापति शेरबहादुर देउवा को भी निमंत्रण दिया गया है । लेकिन वो महाधिवेशन में जाएंगे या नहीं यह तय नहीं हुआ है । वो अनुपस्थित रहे तो महामंत्रीद्वय ही उद्घाटन करेंगे । बंद सत्र के अध्यक्षता ज्येष्ठ सदस्य ही करेंगे ।
आयोजक समिति ने जानकारी दी है कि देशभर से ६० प्रतिशत महाधिवेशन प्रतिनिधि काठमांडू आए हैं । उन सभी के लिए बागबजार, ठमेल आदि के होटल में रहने की व्यवस्था की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *