Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस विशेष महाधिवेशन – मन्सुर ने देउवा से किया आग्रह बंद सत्र में वे शामिल हों

 

काठमांडू, पुस २७ – नेपाली कांग्रेस के सह महामंत्री फरमुल्लाह मन्सुर ने कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया कि वो कल के बंद सत्र में शामिल हों । अपनी शुभकामना मंतव्य में उन्होंने विशेष महाधिवेशन को लेकर कहा कि –नेतृन्व से उन्होंने बार बार कहा था कि भाद्र २३ और २४ के घटना के बाद पार्टी को नए तरीके से आगे ले जाना चाहिए , लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विशेष महाधिवेशन में मेची महाकाली के प्रतिनिधि भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि अव नई कांग्रेस बनाने का सपना पूरा होगा ।
उन्होंने कहा कि ‘कल के बंद सत्र से कांग्रेस एक नई नीति अपनाएगी । एक नई कांग्रेस बनेगी और उसमें नया जोश भर दिया जाएगा ।’ उन्होंने कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से भी यह आग्रह किया है कि कल के बंद सत्र में वे शामिल हों ताकि एक संदेश जाए कि कांग्रेस एकजुट है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *