झापा–५ से चुनाव लड़ने की बालेन की तैयारी
काठमांडू, पुस २७ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह ने कहा है कि फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए झापा से वो अपना चुनाव प्रचार शुरु करेंगे । माघ २ या ४ गते को काठमांडू महानगरपालिका के मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद बालेन पहले चुनाव प्रचार के लिए झापा जाएंगे । यह जानकारी उनके सचिवालय के एक सदस्य ने दी है ।
सचिवालय सदस्य ने बताय कि ‘मेयर साहब आन्तरिक तैयारी कर रहे हैं । महानगर से माघ २ या ४ गते को इस्तीफा देने के बाद वो वहाँ चुनावी प्रचार में निकलेंगे ।’ सदस्य ने कहा कि ‘झापा–५ से वो खड़े होंगे और वहीं से प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे । वहाँ से शुरु कर १६५ चुनाव क्षेत्रों तक पहुँचेंगे ।’ रास्वपा ने बालेन को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बना चुनाव में जाने का निर्णय कर लिया है । उन्हें झापा ५ से खड़े होने का रास्वपा के नेताओं द्वारा सुझाव दिया गया है ।
रविवार (आज) रास्वपा झापा के अध्यक्ष सहित की टीम के साथ हुए मुलाकात में भी उन सभी ने बालेन से आग्रह किया कि वे झापा ५ से ही चुनाव लड़ें ।
इसके बाद उन्होंने रविवार की शाम को ही सामाजिक संजाल में स्टेटस लिखकर यह संकेत दिया कि कि अब काठमांडू से बाहर चुनावी अभियान में निकलेंगे, और लिखा है — सभी को शुभकामना !! हम आ रहे हैं !!


