देउवा ने जताई प्रतिबद्धता कहा.. पार्टी विभाजित नहीं होने देंगे
काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस के नेता शेखर कोइराला के साथ अन्य नेताओं ने सभापति देउवा से मुलाकात की है । अपनी इस मुलाकात में उन्होंने देउवा को सुझाव दिया है कि पार्टी विभाजन की ओर जा रही है, इसे तत्काल मिलाए ।
देउवा निवास महाराजगंज में अब से कुछ ही देर पहुँचे कोइराला ने देउवा को यह सुझाव दिया है । देउवा एक अलग ही गुट के साथ बैठक में थे । जारी बैठक में ही और तीन नेताओं सहित कोइराला भी शामिल हुए ।
बैठक में सहभागी कोइराला समूह के एक नेता ने जानकारी दी कि पार्टी विभाजन की ओर जा रही है । कोइराला ने सभापति से आग्रह किया कि इसे मिलाएं । जवाब में देउवा ने कहा कि वें स्वयं समूह में इस बात की चर्चा कर रहे हैं । देउवा ने प्रतिबद्धता जताई है कि वे पार्टी विभाजित नहीं होने देंगे ।

