काँग्रेस महाधिवेशन : मंगलवार नेतृत्व चयन के लिए प्रक्रिया शुरु
नेपाली कांग्रेस विशेष महाधिवेशन पक्ष ने महाधिवेशन में सहभागी हाेकर हस्ताक्षर करने वाले महाधिवेशन प्रतिनिधि की संख्या ७० प्रतिशत तक करने का का दावा किया है । सोमबार शाम सञ्चारकर्मीयाें से बात करते हुए उन्हाेंने यह जानकारी दी ।
पत्रकार सम्मेलन में बाेलते हुए विशेष महाधिवेशन पक्षधर नेता सुवास पोखरेल ने बताया ककि रविवार विशेष महाधिवेशन के पक्ष में हस्ताक्षर करने वालाें की संख्या २ हजार ६ साै ६२ थी । सोमवार ६.२४ प्रतिशत तक बढ गया था। उन्हाेंने विशेष महाधिवेशन पक्षधर महाधिवेशन प्रतिनिधियाें की संख्या ७० प्रतिशत कर के दिखाने की बात कही है ।
मंगलवार नेतृत्व चयन के लिए प्रक्रिया शुरु हाेने की भी जानकारी दी । उनके अनुसार मंगलवार निर्वाचन, अनुशासन, केन्द्रीय समिति ये सभी समिति भंग किए जाएंगे ।


