देउवा विशेष महाधिवेशन पक्ष के साथ बातचीत करने की तैयारी में
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा विशेष महाधिवेशन पक्ष के साथ बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं ।
सोमबार अपने करीबी नेता के साथ विचार करते हुए सभापति देउवा ने पार्टी काे एकताबद्ध करने के लिए महाधिवेशन पक्ष के साथ बात करने की जानकारी दी है ।
सभापति देउवा तथा कार्यवाहक सभापति पूर्णबहादुर खड्का ने कहा कि महामन्त्रीद्वय गगन थापा तथा विश्वप्रकाश शर्मा के साथ बात करने का निष्कर्ष निकाला गया है ।


