Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष महाधिवेशन मंगलवार तक के लिए बढ़ाया गया

 

काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस का दूसरा विशेष महाधिवेशन मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है । महामन्त्रीद्वय गगनकुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा के प्रतिवेदन चर्चा चल ही रही है इसलिए इसके समय को बढ़ाकर मंगलवार तक के लिए कर दिया गया है ।
रविवार से शुरु महाधिवेशन को मंगलवार तक के लिए बढ़ाए जाने की जानकारी विशेष महाधिवेशन प्रचार–प्रसार उपसमिति के सदस्य सचिव माधवप्रसाद चम्लागाईं ने दी है ।
उन्होंने कहा कि ‘महामन्त्रीद्वय गगनकुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन पर गंभीर रुप से चर्चा चल रही है । ये चर्चा का क्रम कल (मंगलवार) भी चलेगी । इसके बाद ही नेतृत्व चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com