Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले से मधेश प्रदेश सभा के चार सांसद प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ेंगे

काडमांडू, माघ ४ – नेकपा एमाले से मधेश प्रदेश सभा के चार प्रदेश सांसद प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ेंगे । जिसमें दो मधेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व सभामुख हैं । सप्तरी क्षेत्र नम्बर २ से जनमत से प्रदेश सांसद समेत रहे पूर्व मुख्यमंत्री सतिशकुमार सिंह को नेकपा एमाले ने उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है ।
धनुषा क्षेत्र नंबर १ से मधेश प्रदेश के निवर्तमान सभामुख रामचन्द्र मंडल और महोत्तरी क्षेत्र नंबर ४ से निवर्तमान मुख्यमंत्री रहे नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता सरोज यादव को उम्मीदवार बनाने का एमाले ने निर्णय लिया है ।
इसी तरह पर्सा क्षेत्र नं. ३ से एमाले के प्रदेश सांसद प्रमोद जयसवाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है । उम्मीदवार के लिए सिफारिश हुए चारों ही प्रदेश सांसद हैं । वे सभी प्रदेश सांसद पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीतिक परिवर्तन की यात्रा, जनमत का सम्मान और नए नेपाल का निर्माण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *