Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले उम्मीदवारों के चयन को लेकर भट्टराई ने जताई असहमति

 

काठमांडू, माघ ४ – नेकपा (एमाले)के उम्मीदवारों के चयन प्रति उप महासचिव योगेश भट्टराई ने अपनी असहमति जताई है । शनिवार (माघ ३) को हुई सचिवालय बैठक में उन्होंने तीन बूंदे नोट ऑफ डिसेन्ट रखा है ।
स्रोत अनुसार, भट्टराई का कहना है कि उम्मीदवारों की एक मापदंड होनी चाहिए । बिना मापदंड बनाए ही उम्मीदवार बनाने से वे असहमत हैं । भट्टराई का मानना है कि उम्मीदवारों का चयन उस तरीके से नहीं किया गया है जिससे पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ सके।
उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह निर्णय महाधिवेशन के दौरान पार्टी के भीतर की भावनाओं पर आधारित था । स्रोत अनुसार भट्टराई ने बताया कि वे अपना लिखित असहमति आज प्रस्तुत करेंगे ।
इसी बीच भट्टराई ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि पार्टी के निर्णय को सुनकर विचलित न हों । शनिबार हुए एमाले सचिवालय बैठक ने आगामी प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन के लिए अधिकांश क्षेत्रों में अपने उम्मीदावारों का चयनख कर लिया है । इस चयन में भट्टराई के साथ ही कई चर्चित नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है । उक्त निर्णय को लेकर भट्टराई ने अपनी आपत्ति जताई है और आज सुबह ही अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि “नेकपा एमाले के प्रिय कमरेडों निर्णय सुनकर विचलित नहीं होने का अनुरोध करता हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *