नेता प्रदीप यादव नेकपा एमाले में
काठमांडू, माघ ५ – पूर्व मंत्री एवं जसपा नेपाल के नेता प्रदीप यादव ने नेकपा एमाले में प्रवेश किया है । रविवार की रात उन्होंने एमाले में प्रवेश किया है ।
एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने यादव को खादा लगाकर पार्टी में स्वागत किया । यादव के साथ ही वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी एमाले में प्रवेश किया है ।
यादव, ओली नेतृत्व की सरकार में पेयजल (खानेपानी) मंत्री थे । गत भाद्र २३ और २४ के जेन जी युवा आन्दोलन के बाद ओली के साथ ही सत्ता से बाहर हुए । जेन जी आन्दोलन के बाद यादव अशोक राई नेतृत्व के जसपा को त्यागकर उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जसपा नेपाल में गए । पिछले समय में वो जसपा नेपाल के समन्वय समिति सदस्य थे ।
प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के मनोनयन दर्ता की पूर्व संध्या में यादव जसपा नेपाल को भी छोड़कर एमाले में प्रवेश किया है । वो पुनः पर्सा क्षेत्र नंबर १ से प्रतिनिधि सभा निर्वाचन लड़ने की तैयारी में हैं ।


