घेराबंदी से बाहर आकर निर्णय लें – मीन विश्वकर्मा
काठमांडू, माघ ५ – नेपाली कांग्रेस देउवा समूह के नेता मीन विश्वकर्मा ने शेरबहादुर देउवा, डा. शेखर कोइराला और गगन थापा को मिलने का सुझाव दिया है । उनका कहना है कि फागुन २१ के निर्वाचन के परिणाम को मध्यनजर देखते हुए ऐतिहासिक सहमति और एकता होना अपरिहार्य है ।
उन्होंने यह भी बताया कि “कल उम्मीदवार के टिकट पर हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद हुआ था। शेर बहादुर देउबा ने आधा हस्ताक्षर कर दिया । अब गगन बाकी हस्ताक्षर करेंगे।” वो आगे कहते हैं कि – सभी की सहमति से उम्मीदवार चयन करें । उत्साह के साथ निर्वाचन में कांग्रेसी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने का वातावरण बनाएं । इसके लिए देउवा, गगन, पूर्णबहादुर, शेखर एक ही जगह में बैठना चाहिए । उन्होंने घेराबंदी से बाहर आकर निर्णय लेने का सुझाव दिया है।


