Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी शर्मा ओली आज पहुँच रहे हैं झापा

 

काठमांडू, माघ ५ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली आज झापा जा रहे हैं । आज सुबह साढे १० बजे के फ्लाइट से ओली काठमांडू से झापा जा रहे हैं । २१ फागुन में होने जा रहे प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए मंगलवार उम्मीदवारी मनोनयन करने की कार्यसूची है । मनोनयन के लिए ही ओली झापा जा रहे हैं । अध्यक्ष ओली इससे पहले विजयी होते आ रहे झापा–५ से ही चुनाव लड़ेंगे । एमाले ने उन्हें आगामी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया है । इसके साथ ही झापा–५ से ही उन्हें उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है । झापा–५ से रास्वपा के बालेन साह उम्मीदवार बनना तय हो चुका है । नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने युवा नेता रन्जित तामाङ को टिकट दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *