Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन साह के समर्थक हुए घायल

 

काठमांडू, माघ १२ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन साह के कुछ समर्थक एक गाड़ी से गिर कर घायल हो गए हैं । यह घटना बाँके के नेपालगंज स्थित राँझा विमानस्थल के सड़क पर हुई ।
जिला पुलिस कार्यालय बाँके के एसपी अंगुर जिसी ने जानकारी दी है कि बालेन के नेपालगंज जाने के साथ ही उनके समर्थक भी विमानस्थल पहुँचे थे । समर्थकों के इस गाड़ी में चढेÞ कुछ व्यक्ति गाड़ी के पीछे वाले भाग से गिर गए । उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि ‘४–५ लोग गाड़ी से गिरे हैं । विमानस्थल के भीतरी सड़क पर होने के कारण गाड़ी ज्यादा स्पीड में नहीं थी , जिसके कारण लोग सामान्य रुप से घायल हुए हैं ।
फागुन २१ गते को होने जा रहे प्रतिनिधिसभा के चुनाव में बालेन को रास्वपा ने प्रधानमंत्री का उम्मीदवार भी बनाया है । बालेन अभी चुनावी प्रचार–प्रसार के लिए पश्चित गए हुए है । बालेन झापा ५ से चुनाव लड़ रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल के अछाम में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *