पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की
काठमांडू, माघ १२ – पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने आज जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की है । उन्होंने सोमवार(आज) की शाम को जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की है ।
जानकी मंदिर में पूर्वराजा शाह का मंदिर के महन्थ राम तपेश्वर दास ने स्वागत किया । इसके साथ ही शाह के समर्थकों की भी भीड़ देखी गई मंदिर में । उनके समर्थक शाह से पहले ही मंदिर पहुँच चुके थे । शाह का जनकपुर में अपने समर्थकों के साथ भी भेंटघाट करने का कार्यक्रम है ।

