वीडियो द्वारा थापा ने दिया संदेश – मैं मधेश जा रहा हूँ क्योंकि मैं देश को जोड़ना चाहता हूँ
काठमांडू, माघ १२ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने आज से अपने चुनाव क्षेत्र सर्लाही–४ में अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरु किया है । उन्होंने एक वीडियो सन्देश द्वारा कहा है कि वो काठमांडू–४ से स्नेह, भरोसा और शुभेच्छा लेकर सर्लाही आए हैं ।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि ‘मैं मधेश जा रहा हूँ क्योंकि मैं देश को जोड़ना चाहता हूँ । काठमांडू की कथाओं को मधेश ले जाकर वहाँ सुनाना चाहता हूँ उसी तरह मधेश की कथाएं, पीडा, और व्यथाओं समझकर काठमांडू लाना चाहता हूँ ।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपालियों के सम्मान की रक्षा तभी होगी जब सभी के सम्मान को बनाए रखा जाएगा, और यह स्पष्ट किया कि वे उकसावे की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन वे अधिकारों के बिना एकता पर भी भरोसा नहीं करते हैं ।
पहले संविधानसभा चुनाव से लेकर २०७९ साल तक लगातार काठमांडू –४ से जुड़े रहने का जो अनुभव रहा उसे स्मरण करते हुए थापा ने बताया कि इसबार भी वहाँ के साथी और शुभेच्छुकों ने सुझाव दिया और कहा कि आप यहीं से चुनाव लड़े । उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि वो अभी अभी पार्टी सभापति बने हैं तो काठमांडू –४ से चुनाव लड़ना सहज होगा इसलिए यह क्षेत्र नहीं छोड़ने का उनपर दबाव था ।
लेबिन थापा ने कहा कि काठमांडू में जन्मा, शहर के जीवन और उसकी कठिनाई को समझने का तो बहुत अवसर मिला, अब राष्ट्रीय पार्टी की जिम्मेदारी निर्वाह करने के क्रम में मधेश के साथ सम्बन्ध और प्रगाढ़ बनाना चाहता हूँ ।
उन्होंने कहा कि – मुझे विश्वास है कि मधेश का प्रतिनिधित्व करके, उसकी समस्याओं को समझकर और उन्हें हल करने के लिए पहल करके, मैं नेपाल भर में समस्याओं को हल करने में अपनी भूमिका को मजबूत कर सकता हूँ ।
थापा का कहना है कि वह सर्लाही इसलिए आए क्योंकि उन्हें लगा कि पूरे देश के नेता बनने के लिए मधेश की धरती पर कदम रखना, नतमस्तक होना और उसका आशीर्वाद प्राप्त करना आवश्यक है।


