बैतडी और बागलुङ में भारी बर्फबारी
काठमांडू, माघ १४ – बैतडी में आज सुबह से ही भारी बर्फबारी हो रही है । जिला के उच्च पहाडी भेग सिगास, खोडपे, अनारखोली, ढोल्यामोड में बर्फबारी हुई है ।
बर्फबारी के बाद गेहूँ के साथ ही शीतकालीन फसलों के अच्छे होने की उम्मीद से यहाँ के किसान आश्वस्त हैं । हालाँकि बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है ।
इसी तरह ढोरपाटन के साथ ही बागलुङ के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हुई है । कल रात से ही भारी बर्फबारी हुई है । बर्फबारी के कारण ढोरपाटन उपत्यका सहित उसके आसपास के क्षेत्र श्वेतमय हो गए हैं । बर्फबारी के कारण नल में पानी जम गया है । निरंतर बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों को बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है ।


