बारा में एक माँ और बेटे की धारदार हथियारों से हत्या
काठमांडू, माघ १४ – बारा में एक माँ और बेटे की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है । बारा के परवानीपुर गाँवपालिका–१ रहरियाडी की ५२ वर्षीया सुमित्री देवी और उनके पुत्र ३२ वर्षीय रामेश्वर मंडल की हत्या हुई है । जिला पुलिस कार्यालय बारा के प्रवक्ता डिएसपी विजयराज पण्डित के अनुसार घटना सुबह ३ बजे को हुई है । सुमित्रा का परिवार सो रहा था तभी एक आदमी घर में घुस आया और उसने धारदार हथियार से उन पर अंधाधुंध हमला कर दिया । घटना में परिवार के तीन और लोग घायल हुए हैं । यह जानकारी डीएस पी पंडित ने दी है । बुवा जगरूक मंडल, और माँ–बेटी किरण और मनिता देवी घायल हुए है । उनका बारा के परवानीपुर स्थित एलएस न्यूरो अस्पताल में इलाज हो रहा है ।

