संसद में देश और जनता के हित में काम करने वाले व्यक्तियों को भेजना चाहिए – बिजक्छेँ
काठमांडू, माघ १७ – नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजक्छेँ ने कह है कि संसद् में केवल देश और जनता के हित में काम करने वाले व्यक्तियों को भेजना चाहिए ।
नेपाल मजदूर किसान पार्टी के ५२वेँ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार (माघ १७) भक्तपुर में कानून अध्ययन समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सही प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदाताओं के चेतना स्तर को भी बढ़ाया जाना चाहिए ।
अध्यक्ष बिजक्छेँ ने कहा कि “जनता अपने मतदान द्वारा देश और जनता के हित में जो काम करें ऐसी पार्टी और व्यक्तियों को संसद् में भेजना चाहिए । तभी मात्र देश और जनता के हित में काम किया जा सकेगा । उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि देखकर, उसकी क्षमता को समझकर ही मतदान करना चाहिए । जनता की चेतना स्तर में सुधार आवश्यक है ।”


