Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यदि चुनाव में धांधली पाई जाती है, तो परिणाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे- ओली

 

काठमांडू, माघ १७ – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव में सरकार द्वारा किसी तरह का पक्षधरता दिखाया गया या किसी को जीतने के लिए किसी तरह का कोई खेल खेला गया तो इसका परिणाम स्वीकार्य नहीं होगा । उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चुनाव में धांधली पाई जाती है, तो इसके परिणाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
शनिवार ओखलढुंगा–काठमांडू सम्पर्क मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओली ने सरकार की नियत पर प्रश्न उठाते हुए यह बात कही है ।अध्यक्ष ओली ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि –सरकार चुनाव से पहले प्रशासनिक बदलाव करके धाँधली की तैयारी कर रही है ।
उन्होंने कहा कि ‘यदि सरकार इसे जीताएं या उसे जीताएं में लगती है तो ऐसा चुनाव स्वीकार्य नहीं है, ऐसा परिणाम स्वीकार्य नहीं है ।’
सरकार को सचेत करते हुए ओली ने कहा कि वह ऐसा चुनाव न कराए जिससे देश को भारी नुकसान हो सकता है, ओली ने कहा, “सरकार द्वारा किसी एक पक्ष का साथ देना, किसी को जीताना किसी को हराना, यदि इस तरह का कुछ होता है तो इससे ज्यादा अनिष्ट कुछ और नहीं है ।”
उन्होंने आक्रोशित होते हुए कहा कि चुनाव आयोग के स्वीकृति लिए या उसके बिना ही बहुत बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पुलिसों के तबादलें किए गए हैं ।
उन्होंने कहा – यदि चुनाव करना हैं, तो उन्हें स्वतंत्र, धांधली से मुक्त और भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में इसे सम्पन्न करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *