Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिनेश सिटौला की अवस्था गंभीर

 

काठमांडू, माघ १८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन)के चुनावी प्रचार में गए चलचित्र पत्रकार दिनेश सिटौला का ‘ब्रेन हैंमरेज’ हो गया है । काठमांडू के धापासी स्थित ग्रान्डी अन्तर्राष्ट्रीय अस्पताल के वेंटिलेटर में उनका इलाज हो रहा है ।
ग्रांडी के एक डाक्टर ने बताया कि –उनके स्वास्थ्य अवस्था को लेकर अस्पताल विज्ञप्ति निकालने की तैयारी कर रही है । “उनका (दिनेश सिटौला)  ब्रेन हैंमरेज हुआ था । अस्पताल लाने से ४५ मीनेट पहले ही उनकी दिल की धड़कन रुक गई थी । उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है ।”
चुनावी प्रचार के क्रम में सिटौला अछाम–२ के उम्मीदवार रास्वपा के भूपदेव शाह के घर में बालेन के साथ पहुँचे थे । अस्पताल के अनुसार, अचानक बेहोश होकर गिर गए जिससे सर में काफी चोट आई थी । उन्हें नेपाली सेना की हेलीकॉटर से इलाज के लिए काठमांडू लाया गया था । अस्पताल ने जानकारी दी है कि उनकी स्वास्थ्य अवस्था गंभीर है ।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com